पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, एक लाख रुपए की स्मैक बरामद

खबर शेयर करें -

विकासनगर: देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 14.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है.

देहरादून पुलिस ने इस दिनों नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है. सेलाकुई थाना क्षेत्र में बीते दिनों नशा तस्करी के कई मामले सामने आये हैं, जिनका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. क्षेत्र में अवैध नशे पर लगाम लगाने और तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस बीते दिनों से पकड़े गए आरोपियों से जेल में जाकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सेलाकुई व आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व आपस में मिलकर भारी मात्रा में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने इन लोगों के पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की टीमों ने नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान राजा के ढाबा के पास से और मोनिका कंपनी के पास सेलाकुई से पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा. दोनों से पास 14.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को नाम शादाब अली और मुबारक अली है, जो मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं. ये दोनों सस्ते दामों पर यूपी के बरेली से स्मैक लाते थे और उसे सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर में स्कूली व कॉलेज के छात्रों को बेचते थे. जिससे उन्हें मोटा मुनाफा मिलता है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार