पुलिस ने पिकअप के द्वारा ले जाइ जा रही साडे तीन लाख रुपए की शराब पकड़ी

एसएससी ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000/- रू0 नगद ईनाम देने की घोषणा की

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, कालाढूंगी/बैल पड़ाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन पर जिले भर में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत कालाढूंगी पुलिस ने 3,50000/- रू की 90 पेटी गुलाब मार्का देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बताते चले कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत लगातार थानों /चौकी के बैरियरों पर चैकिंग के अंतर्गत नशे के सप्लायरों पर कड़ी निगरानी किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार


शनिवार को बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में राजवीर नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव के द्वारा मय पुलिस बल के चौकी बेल पड़ाव बैरियर पर चैकिंग के दौरान Pickup संख्या UK 19CA 0503 को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 204 बोतल , 840 आधे , 1824 पव्वे देसी शराब कुल 90 पेटी अवैध देशी शराब गुलाब मार्का कीमत लगभग 350000 बरामद की गई।
चौकी प्रभारी बेल पड़ाव संजय बृजवाल द्वारा बताया कि पूछताछ पर विदित हुआ उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में शराब को कोटाबाग ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था जिसे चौकी बेलपड़ाव थाना कालाढूंगी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम मोतियाज पुत्र मुख्तयार निवासी शिवलालपुर रामनगर क्या
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम मैं प्रमुख रूप से संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बेल पड़ाव
SI विजय कुमार कांस्टेबल रविन्द्र चीमा कांस्टेबल गुरदीप,कांस्टेबल लेखराज,कांस्टेबल हरपाल,कांस्टेबल अमरेंद्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार