पुलिस ने महिला गिरोह का किया भंडाफोड़, रेप का आरोप लगा लोगों से वसूलती थी पैसा

खबर शेयर करें -

जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपए की डिमांड करने वाली एक शातिर महिला को गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए गिरोह में शामिल 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही. गिरोह की सरगना ने जयपुर के एक व्यापारी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया था. सोमवार को महिला का बयान लिया जाना था इसी को मुद्दा बनाकर उसने व्यापारी को धमकाकर पैसों की मांग करने लगी.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

आरोपी महिला की इस धमकी के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस कमिश्नरेट पहुंच आला अधिकारियों को आपबीती सुनाई और आला अधिकारियों के निर्देशन पर जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज की गई.

व्यापारी ने पुलिस के आला अधिकारियों को बताया कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला उसे गिरफ्तार होने से बचाने और मामले में राजीनामा करने की आवाज में 15 लाख रुपए की मांग कर रही है. जिसमें से साढे़ छह लाख रुपए व्यापारी पूर्व में महिला को दे भी चुका है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

वहीं बाकी साढ़े आठ लाख रुपए लेकर महिला ने आज व्यापारी को टोंक रोड स्थित एक होटल में बुलाया. जिसके बाद पर पुलिस ने पहले से ही जाल बिछाकर व्यापारी से लाखों रुपए लेते हुए महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में गैंग की सरगना सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव