पुलिस ने रुद्रपुर में हुए बहुचर्चित पशु हत्याकाण्ड का किया खुलासा

मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रूद्रपुर। चुनाव से पूर्व नगर का माहौल खराब करने की साजिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहुचर्चित पशु हत्याकाण्ड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरोह के सरगना सहित तीन अभी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 9 जनवरी की रात शहर के श्याम चैकी टाॅकीज रोड पर गगन ज्योति बारात घर के सामने खाली प्लाट में कुछ लोगों ने दो बेजुबान पशुओं की नृशंस हत्या कर उनके शव को वहीं छोड़ दिये थे।

इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था, साथ ही पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के लिए चोबीस घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस अभियुक्तों तक पहुंच गई। फुटेज में दिख रही उनकी कार पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस ने मामले में रामपुर के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने आज खुलासा करते हुए बताया कि घटना गम्भीरता को देखते हुये कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल व जिला अधिकारी ऊधम सिह नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा स्वंय घटनास्थल पर आकर घटना का जायजा लिया गया था। खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फूटेज व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस तथा सुरागरसी पतारसी की सहायता से एक सर्दिग्ध कार होण्डा सिटी रंग सफेद को गदरपुर की ओर से तीनपानी से होते हुये घटनास्थल आवास विकास क्षेत्र में आते हुये तथा घटनास्थल के आस पास के कैमरो से चार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा घटना कारित करते हुये तथा घटना के बाद बाया दिनेशपुर गदरपुर की ओर को वापस जाना देखा गया छानबीन करने पर उक्त कार का सही रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 25एक्स 0240तस्दीक किया गया।यह भी पता चला कि उक्त अभियुक्त गणो में से कुछ लोग गदरपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे है तथा मूल रूप से जिला रामपुर के रहने वाले है। गुरूवार को प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीएम ने जाफरपुर महतोष मस्जिद वाली गली के पास से अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला अगलका थाना स्वार जिला रामपुर हाल निवासी जाफरपुर मजार वाली मस्जिद के पास वार्ड नú 5 थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला ने घटना के दिन दोनों गौवशीय जानवरों को काटने के बाद अचानक पुलिस की गाडी देखकर बाकी अवशेष मौके पर छोड़ने व गोमांस को शौलत अली व अफसर अली के साथ मिलकर बेचने की बात स्वीकार की। जिस आधार पर मुकदमे में अभियुक्त अफसर अली व शौलत अली के नाम की वृद्धि कर साक्ष्यों के आधार पर धारा 34/120 बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी इनके कब्जे मे होना बताया। अभियुक्त अफसर अली पुत्र अली हुसैन निवासी खिदरपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर और शौलत अली पुत्र नक्शे अली निवासी खेमपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर को मय घटना में प्रयुक्त वाहन होण्डा सिटी कार के साथ अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला की निशादेही पर अफसर अली के घर के पास ग्राम खिरदपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर से समय गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दानिश पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम खिदरपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर ,उस्मान पुत्र नक्शे अली निवासी खेमपुर थाना अजीमनगर जिला रामपुर और नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला अगलका थाना स्वार जिला रामपुर के नाम भी प्रकाश में आये हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों पर दर्ज हैं कई केस
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कई अभियोग पंजीकृत है। फरार अभियुक्त उस्मान और दानिश थाना अजीम नगर के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरोह का सरगना दानिश है। उसके खिलाफ थाना गदरपुर में 2,थाना काशीपुर में 1 थाना स्वार जिला रामपुर में 2, थाना अजीमनगर मे 8, थाना टाण्डा में 4, थाना सिविल लाइन रामपुर में 2 मुकदमे दर्ज हैं जबकि अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला के खिलाफ थाना स्वार में 3,थाना विलासपुर में 1 और थाना अजीमनगर 1 मामला पंजीकृत है। अभियुक्त नईम के खिलाफ थाना स्वार में 3, थाना बाजपुर में 1 केस दर्ज है। जबकि अभियुक्त उस्मान पर थाना स्वार में 3, थाना आईटीआई में 1, थाना अजीमनगर में 5, थाना टाण्डा रामपुर में 1 मामला दर्ज है। अभियुक्त शौलत अली के खिलापु थाना अजीमनगर में 2, थाना गंज रामपुर में 1, थाना स्वार में 1 मामला पंजीकृत है। अभियुक्त अफसर अली पर थाना अजीमनगर में 2 मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

खुलासा करने वाली टीम
क्षेत्राधिकारी नगर अभय सिंह,प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पन्त,उ0नि0 कौशल भाकुनी,उ0नि0 अशोक काण्डपाल,उ0नि0 विजय सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार,उ0नि0 धीरज टम्टा,उ0नि0 ललित चैधरी,कांस्टेबल राकेश खेतवाल ,नीरज भोज,दिनेश सिह के अलावा एसओजी के उपनिरीक्षक कमलेश भट्टð,उ0नि कमाल हस,उ0नि0 सुरेन्द्र बिष्ट ,उ0नि0 विकास चैधरी,राजेन्द्र कश्यप, कानिú विनोद कन्याल, कानिú प्रमोद कुमार,कानि0 प्रभात चैधरी,कानिú भूपेन्द्र आर्या,कानि0 ललित कुमार,कानिú भूपेन्द्र रावत,कानिú खीम सिंह, गौंवश सरंक्षण स्कावड टीम के उपनिरीक्षक तेज कुमार,कानि0 रविन्द्र सिह,कानि0 राजकुमार,कानि0 पवन कुमार,कानिúकुन्दन खन्ना,कानि0 जीवन कुमार आदि शामिल हैं।