प्यार में अंधी पत्नी का खूनी खेल, पहले पति पर करवाया हमला, बच गया तो रोज देती रही जहर
कानपुर. प्रेम संबंधों में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. कानपुर में एक पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले तो उसकी हत्या करवाने का प्रयास किया. वो अपने इस नापाक इरादों में कामयाब भी हो गई थी, लेकिन अस्पताल में अच्छा इलाज मिलने से वह बच गया. लेकिन इसके बाद पत्नी ने उसे दवाईयों के नाम पर जहर देना शुरू कर दिया. जिससे पति की लीवर और किडनी फेल हो गई और उसकी मौत हो गई. लेकिन कानून के शिकंजे से वो भी नहीं बच सकी, पुलिस ने सपना के प्रेमी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


