प्रेमी संग भागी पांच बच्‍चों की मां घर तो लौटी लेकिन रच रखी थी बड़ी साजिश

खबर शेयर करें -

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में मंगलवार की रात एक बैंड पार्टी संचालक की संदिग्‍ध स्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपनी मां पर हत्‍या का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने उसके पिता की हत्‍या कर दी। शव घर में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस शव का पोस्‍टमार्टम करा जांच में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्‍टया इसे आत्‍महत्‍या मान रही है। हालांकि, मृतक के पुत्र के आरोपों से पुलिस की उलझनें बढ़ गई हैं। मृतक मोकरी गांव निवासी स्व. गंगा राम का पुत्र धर्मेंद्र राम 40 वर्ष था। वह बैंड पार्टी संचालक था।

महिला का युवक से था प्रेम सबंध 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक धर्मेंद्र राम के बड़े पुत्र सन्नी देवल ने बताया कि उसकी मां प्रेमा देवी का प्रेम संबंध रूपपुर गांव निवासी भिखारी राम के पुत्र अनिल राम से था। इन दोनों ने मिल कर उसके पिता की गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शव को साड़ी के सहारे घर में लगे बांस में लटका दिया। शव जमीन से सटा हुआ लटका था। उसने बताया कि उसकी मां बीते दस दिन से अनिल राम के साथ कहीं गायब थी।

उसके नहीं आने पर पिता ने इसकी सूचना थाने में दी। थाना में मंगलवार को ही समझौता हुआ। उसके बाद अनिल राम ने धमकी दी थी। सन्नी ने बताया कि उसकी मां ने उसे भी मारने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

प्रेमिका के घर के आसपास ही रात में रुका प्रेमी 

समझौता होने के बाद उसकी मां घर आई। उसका प्रेमी अनिल भी आसपास ही कहीं था। रात में गांव में बरात आई थी। मां घर आने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए झगड़ा करने लगी और घर से भागने लगी। पिता ने उसे जबरन रोका तब झगड़ा भी हुआ। इसके बाद सन्नी गांव में आई बरात में खाना खाने चला गया।

घर आया तो दरवाजा बंद होने के चलते बाहर खड़ी सगड़ी पर ही सो गया। रात में ही मां ने अनिल को बुला कर पिता की हत्‍या कर दी। सुबह मां ने बताया कि पिता ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

बता दें कि धर्मेंद्र राम बैंक पार्टी का संचालन कर घर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जबकि वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था।