फेसबुक से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर व्यापारी को ठगने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

रामनगर: शहर कोतवाली में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. रामनगर के गूलरघट्टी निवासी सैयद रियाज हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है. रियाज के अनुसार साइबर ठग ने रामनगर में फेसबुक से पैसे दोगुना करने का झांसा दिया.

रियाज हुसैन ने बताया कि तीन लोगों ने उसे फेसबुक से पैसा डबल करने का झांसा दिया. रियाज झांसे में आ गया. उसने 17 लाख रुपए राहिल, जीशान और सुरेश अग्रवाल को दे दिए. रियाज के अनुसार कुछ दिन बाद जब उसने तीनों को बारी-बारी फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. इस पर रियाज ने किसी तरह उनसे संपर्क किया तो आरोप है कि उन लोगों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

रियाज हुसैन ने रामनगर पुलिस से शिकायत की. कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कुछ लोगों के साथ राहिल, जीशान और सुरेश अग्रवाल द्वारा 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव