फ्रेंडशिप, दुष्कर्म, समीक्षा अधिकारी और प्रेमिका में शुरू हुई तकरार, फिर…

खबर शेयर करें -

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। समीक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देने का भी आरोप लगा है। जिसके आधार पर समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे।

एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध किए जाने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

करीब दो साल से यौन प्रताड़ना झेल रही युवती के मुताबिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस