बंटी-बबली ने पहले छिनी आंखों की रोशनी फिर ली जीजा-साले की ज‍िंदगी

खबर शेयर करें -

बि‍हार के बेत‍िया में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जीजा व साला म‍िलकर एक बागीचे में पार्टी रखी, ज‍िसमें बंटी-बबली शराब मंगाई गई। जमकर पार्टी चली और कुछ देर बाद बंटी-बबली का साइड इफेक्‍ट द‍िखने लगा। बता दें क‍ि सूबे में अभी पूर्णशराबंंदी है, लेक‍िन कुछ लोग ऐसे हैं जो शराब बेचने व पीने के मामले में काफी सक्र‍िय हैं।

नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला में जहरीली शराब से खापटोला निवासी रंजीत स‍िंह (30) व उसके चचेरे बहनोई सिवान निवासी मुन्ना स‍ि‍ंह की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी थानेदार खालिद अख्तर के बयान पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शराब धंधेबाजों की खोज में जुट गई है। गुरुवार की दोपहर में स्थानीय पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। दियारे में बारियारपुर गांव से दक्षिण गन्ने के खेत में छुपाकर रखी गई शराब की बोतलों के साथ तीन संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

उनसे पूछताछ चल रही है। उधर, साले और जीजा के मौत की घटना के बाद खापटोला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई कुछ बचाते को तैयार नहीं है। चर्चा है कि जीजा के ससुराल आने के बाद बगीचे में शराब पार्टी हुई थी। मटन और मछली बना था। होम डिलीवरी बंटी- बबली शराब मंगाई गई थी। बीते सात मार्च की शाम में शराब पार्टी में कुल पांच लोगों के शामिल होने की चर्चा है। उधर, थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धंधेबाजों की पहचान करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़