बाइक की सवारी और मुफ्त के होटल के खाने की जो कीमत इस युवती ने चुकाई वह कोई सोच भी नहीं सकता

खबर शेयर करें -

युवती ने पुलिस को दिए बयान में दर्द बयां किया है। कहा हाल में ही उसकी शादी हुई है। ससुराल आने के कुछ ही दिन बाद बाजार आने-जाने के क्रम में दीपक पासवान से उसकी जान-पहचान हुई। वह बहुत जल्द मेरे काफी करीब आ गया और यह सब हो गया।

समस्तीपुर की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद सकरा के रामीरामपुर गांव के निकट निर्वस्त्र फेंकने के मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी विवाहिता के फर्दबयान पर दर्ज की गई है। गंभीर स्थिति में विवाहिता का श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल(एसकेएमसीएच) में उपचार चल रहा है। उसने वहीं महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी के समक्ष फर्दबयान दर्ज कराई थी। इसमें उसने समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के मगरदही घाट मुहल्ला के दीपक कुमार व बोलेरो सवार तीन अज्ञात को आरोपित बनाया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीडि़ता बोलेरो सवार लोगों की पहचान नहीं बताई है। जांच के क्रम में पहचान सामने आने पर तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • – विवाहिता से पहले युवक व बाद में बोलेरो सवार तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
  • – सकरा की रामीरामपुर गांव के निकट बगीचे में बेहोशी की स्थिति में फेंकी गई समस्तीपुर की विवाहिता के फर्दबयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज
  • -एसकेएमसीएच में पीडि़ता चल रहा उपचार, समस्तीपुर के मगरदही घाट निवासी दीपक कुमार व बोलेरो सवार तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
  • – 22 मई को विवाहिता को ससुराल से अपने घर ले गया था दीपक, 29 मई की रात मगरदही पुलिया पर छोड़ा, बोलेरो चालक ने कर लिया अगवा

शादी का झांसा देकर विवाहिता को अपने घर ले जाकर दीपक ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

अपने बयान में विवाहिता ने बताया कि वह 18 साल की है। सात माह पूर्व मगरदही घाट बाजार आने-जाने के क्रम में दीपक पासवान से उसकी जान-पहचान हुई। उसके बाद उसका घर आना-जाना होने लगा। मौका मिलने पर बाइक पर घूमना और होटल में खाना-पीना होने लगा। 22 मई की सुबह सात बजे जब उसके पति घर पर नहीं थे, तभी दीपक उसके घर पर पहुंचा। कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह अपने साथ उसे घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 मई की रात लगभग 11 बजे दीपक बोला कि उसे पुलिस से डर लगता है। चलो तुम्हें ससुराल पहुंचा देते हैं। वह बाइक से उसे लेकर मगरदही पुलिया के पास जाकर उतार दिया और भाग चला। वह पुलिया पर खड़ी थी कि एक उजले रंग की बोलेरो वहां आकर रुकी। उसमें से तीन अज्ञात व्यक्ति उतरा। तीनों उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया। तीनों मिलकर उसे स्टील के गिलास से कुछ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की अवस्था में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही उसे सकरा थाना के रामीरामपुर गांव के निकट बगीचा में फेंक दिया। अगले दिन लोगों की उस पर नजर पड़ी। उसे उपचार के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस