बारिश से बचने के लिए मांगा पॉलिथीन, नहीं दिया तो मार दी गोली

खबर शेयर करें -

सहारनपुर. रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सढौली दुनीचंदपुर में एक ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि हमलावरों ने पॉलिथीन मांगी थी और जब ढाबा संचालक ने पॉलिथीन नहीं दी तो उसे गोली मार दी।

पुलिस घायल ढाबा संचालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ढाबा संचालक 55 वर्षीय सुरेंद्र सैनी की गंभीर हालत देखते हुए उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सुरेंद्र सैनी का शांकभरी के नाम से ढाबा है। यह घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। सुरेंद्र हमेशा की तरह अपने ढाबे पर था। ढाबा संचालक के साथ उसकी पत्नी और बेटा भी थे। गोली लगने से घायल हुए सुरेंद्र के बेटे ने बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और मोबाइल रखने के लिए पॉलिथीन मांगी। सुरेंद्र सैनी ने पॉलिथीन दे दी, लेकिन बदमाशों तमंचा दिखाया और बोले, हमें पॉलिथीन में मोबाइल नहीं तमंचा रखना। इसके बाद सुरेंद्र ने कहा कि मैंने पॉलिथीन दे दी है, अब उसमे जो चाहे रखोल लो लेकिन यहां से चले जाओ। इस बात पर बदमाश भड़क गए और सुरेंद्र की बाई जांघ पर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र की पत्नी व बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीण भी ढाबे पर आ गए। ग्रामीणों ने 102 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली। बाद में पुलिस घायल सुरेंद्र को जिला अस्पताल ले गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार