राजू अनेजा,काशीपुर ।आज यहां काशीपुर बार एसोसिएशन ने भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली का शानदार स्वागत किया और उन्हें चुनाव में समर्थन का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं द्वारा अपने प्रति दिखाए गए जोश और सहयोग व समर्थन के आश्वासन को देखकर श्री बाली भी भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने मुझे जो सम्मान दिया है मैं उसके लिए आभारी हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों ने यदि मुझे सेवा का मौका दिया तो मैं स्वस्थ स्वच्छ एवं सुंदर काशीपुर बनाने में कोई कमी नहीं छोडूंगा। अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी के खेमे में हड़कंप मचा है क्योंकि वे मान रहे थे कि बार एसोसिएशन का समर्थन केवल कांग्रेस प्रत्याशी को ही रहेगा क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी एक अधिवक्ता है जिसे अब अधिवक्ताओं में सेंघ लगती नजर आ रही है। आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
ताजा खबर
- विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट
- व्यापारियों की समस्याओं और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात
- एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज
- लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम
- देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन
- सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार
- किच्छा में स्ट्रांग रूम पर हाईवोल्टेज ड्रामा: तिरपाल और बेईमानी के आरोपों पर भिड़े वर्तमान व पूर्व विधायक
- नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

