बैंक कर्मचारी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर बनाये संबंध

खबर शेयर करें -

देहरादूनः दिल्ली में काम करने वाली एक युवती ने देहरादून के बैंक कर्मचारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले के तहत जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. युवती ने देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि साल 2018 में उसकी मुलाकात आशीष तिवारी निवासी देहरादून से हुई.. दोनों के बीच लगातार बात होने के बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया. इस दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए. उस दौरान युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद 2019 में युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और बहला फुसलाकर कर समझौता कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

युवती ने पुलिस के बताया कि इसके बाद आरोपी आशीष तिवारी ने दोबारा दोबारा शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा. लेकिन अब युवती को जानकारी मिली है कि आरोपी आशीष तिवारी शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा है. वहीं, थाना कैंट प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर सरकारी बैंक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार