मायके में पत्नी को चांटा मारना पड़ा महंगा, ससुरालियों ने दामाद पर….

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद के मुरादनगर की कोट कॉलोनी में ससुराल आए युवक द्वारा पत्नी को डांटना महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं धारदार हथियार से वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव जटौली निवासी फरमान की शादी मुरादनगर की कोट कॉलोनी निवासी नगमा के साथ हुई थी। फरमान रंगाई-पुताई करके परिवार का पालन करता है। शनिवार को फरमान पत्नी नगमा को लेकर मुरादनगर अपनी ससुराल आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दस बजे के आसपास फरमान ने पत्नी से वापस चलने के लिए कहा। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फरमान ने नगमा को चांटा मार दिया। इस बात से गुस्साए ससुराल वालों ने फरमान की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इसके बाद बेहोशी की हालात में उसे सड़क पर फेंक दिया। राहगीरों ने फरमान को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस