मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार में दो बच्चों की मां ने उठा दिया यह हैरान कर देने वाला कदम

खबर शेयर करें -

डिजाइन फोटो

  • दो बच्चों की मां है महिला
  • इंटरव्यू होने का हवाला देकर घर से भागी महिला

चेन्नई : मिस्ड कॉल की वजह से शुरू हुए प्यार में दो बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर एक युवक से शादी कर ली। हालांकि बाद में पोल खुलने से न युवक उसे अपने पास रखने को तैयार है और ना ही उसका पहला पति और परिवार।यह मामला तमिलनाडु के नेललै जिले के सेरन महादेवी गांव का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेरन महादेवी गांव के एक मजदूर की शादी 10 साल पहले पालयमकोटाई कृष्णापुरम में रहे रहे अपने किसी रिश्तेदार की बेटी से हुई। मजदूर ने बचपन में माता-पिता के गुजर जाने के बाद रिश्तेदारों के पास पली-बड़ी महिला से शादी के लिए दहेज में कुछ भी नहीं लिया। अब उन्हें 8 साल का बेटा और चार साल की एक बेटी है।
इसी क्रम में करीब डेढ़ साल पहले महिला को एक मिस्ड कॉल आया, तो उसने वापस फोन किय। वह नंबर कायत्तार जिले के एक युवक का था और इसी दौरान बातों-बातों में उनकी दोस्ती हुई जो आगे जाकर प्यार में बदल गया। प्यार के नशे में चूर महिला ने युवक से  शादी तो कर ली, लेकिन उसके शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने की बात छिपाकर रखी। वह जब भी प्रेमी से मिलने जाती तो मंगलसूत्र अपने बैग में छिपाकर रखती थी। इसी क्रम में 29 साल की महिला और 24 साल के युवक ने शादी की योजना बनाई

यह भी पढ़ें 👉  किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस

गत 20 जून को महिला पति को नागरकोविल शहर में एक इंटरव्यू होने का हवाला देकर घर से चली गई। बाद में वह प्रेमी के साथ तेनकाशी के निकट सुंदरपांडियनपुर गांव पहुंची और प्रेमी के रिश्तेदारों की मौजूदगी में उसने गत 24 जून को शादी कर ली।  इस बात से अंजान महिला के पति ने सेरन महादेवी थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार

प्रेमी के साथ शादी की कुछ तस्वीरों को महिला ने अपने फोन का स्टेटस रखा तो  उसके रिश्तेदारों व परिवार को पता चला। उन्होंने तुरंत सेरन महादेवी पुलिस को और वहां से कयत्तार पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जब दोनों को बुलाकर पूछताछ की तो महिला के पहले से शादीशुदा और उसके दो बच्चे होने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लड़का समझकर चुरा ली थी चार महीने की मासूम लड़की, बाबा समेत पति-पत्नी गिरफ्तार; धामपुर से लखनऊ तक ट्रैक कर पुलिस ने बच्ची को बचाया
Ad