मूसेवाला हत्याकांड मामले में रेकी करने वाले ‘केकड़ा’ ने पुलिस पूछताछ में किए बड़े खुलासे

खबर शेयर करें -

पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के आरोप में सिरसा के कालांवाली से गिरफ्तार संदीप उर्फ ​​केकड़ा ने बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस की पूछताछ में केकड़ा ने बताया कि वह करीब एक महीने से सिद्धू की रेकी कर रहा था। इतना ही नहीं वह अपने साथ केशव नाम के शार्प शूटर को मूसा गांव लाया था। मूसावाला के घर के कुछ ही दूरी पर केशव को उतार केकड़ा दो दोस्तों के साथ फैन बनकर सिद्धू के घर गया था। आरोपियों ने इस दौरान मूसेवाला के थार की फोटो भी ली थी। उन्होंने लगभग 45 मिनट मूसेवाला के घर बिताए। इसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर शूटर केशव को साथ लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

केकड़ा ड्रग्स का आदी बताया जा रहा है और उसे ड्रग्स की सप्लाई करने के मामले भी दर्ज है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सिरसा पुलिस भी उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला की रेकी कर रहे केकड़ा पर उसके हत्यारों को लोकेशन, गाड़ी और कई तरह की जानकारी देने के आरोप है। पुलिस केकड़ा के साथ मूसेवाला के घर जाने वाले उसके दोस्त निक्कू की तलाश में तखतमल और कालांवाली के इलाकों में छापेमारी कर चुकी है। निक्कू पिछले 1.5 साल से अपने गांव नहीं लौटा। सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहल लगे सीसीटीवी कैमरे में तखतमल निवासी निक्कू और कालांवाली निवासी संदीप उर्फ केकड़ा दोनों इक्ट्ठे दे रहे है। फिलहाल पुलिस निक्कू की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार