मोबाइल ऐप से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ऐसे होता था कारोबार, दो लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नोएडा में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ऐप बुकिंग के माध्यम से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को मुक्त कराया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सेक्स रैकेट में इस्तेमाल की जाने वाली दो कारें, दो मोबाइल फोन और 9000 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

नोएडा जोन के एसीपी 2 रजनीश वर्मा ने बताया कि सोमवार को एएचटीयू पुलिस टीम और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में सूचना पर सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुरा से देह व्यापार कराने वाले गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगम विहार दक्षिण दिल्ली निवासी मौहम्मद रजाउल्ला उर्फ निहाल और सिद्धार्थ बस्ती जंगपुरा दिल्ली निवासी भुनेश कुमार के रूप में हुई है। मौहम्मद रजाउल्ला मूलरूप से मुजफ्फरपुर, बिहार का रहने वाला है और भुनेश मूलरूप से मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं, जो ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं। सूचना के बाद एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया और फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया। दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी गरीब युवतियों को कमाई का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसमें जो पैसा मिलता था उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज : पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कारें, दो मोबाइल फोन और 9000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में धारा 370 ए, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

डील होने पर आते थे सामने

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये लोग वेबसाइट और वॉट्सऐप नंबर के माध्यम से ग्राहकों से बात और मैसेज कर डील करते थे। डील होने पर ही ये लोग सामने आते थे और लड़कियों को कार से बताई गई जगहों पर भेज देते थे। इस तरह ये लोग काफी समय से सेक्स रैकेट चलाते थे। ये लोग महिलाओं से कमिशन लेते थे। बताया गया है कि ये लोग लड़कियों को कार में ही लेकर घूमते रहते थे। जहां से कॉल आती थी ये लोग लड़कियों को वहां ले जाते थे। कार के अलावा बाइक से भी युवतियों को पते पर भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

ग्राहकों का एक ग्रुप बना रखा था  

गैंग में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गूगल साइट और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और सौदा तय होने के बाद युवतियों को दिए गए पते पर भेजते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को ग्राहक द्वारा प्रदान किए पते पर खुद लेकर जाते थे और आसपास ही मौजूद रहते थे। सौदा तय करने के लिए आरोपियों ने ग्राहकों का एक ग्रुप भी बना रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

छात्राओं को भी देते थे सेक्स रैकेट में शामिल होने का लालच

मौके पर मिली एक युवती बुलंदशहर और दूसरी गाजियाबाद की है। युवतियों ने बताया कि इस समय दोनों पति से अलग रह रही हैं और पैसे के प्रलोभन में आकर इस धंधे में लिप्त हो गईं। पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली और नोएडा सहित अन्य जिलों की छात्राओं को भी पैसे का प्रलोभन देकर गिरोह के लोग देह व्यापार में शामिल होने के लिए कहते थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन बदमाशों ने कितनी छात्राओं को अब तक अपने जाल में फंसाया है।