मौसी के लड़के ने पहले युवती के साथ किया दुष्कर्म और बाद में कार्रवाई से बचने के लिए किया निकाह

निकाह के 1 सप्ताह बाद ही उसे तलाक देकर घर से निकाला

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में मौसेरे भाई द्वारा युवती का दुष्कर्म करने के बाद निकाह और फिर 1 सप्ताह बाद तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने अपने मौसेरे भाई पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उससे निकाह करने के बाद 1 सप्ताह में ही दहेज में 10 लाख रुपए व कार की मांग को लेकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली काशीपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि जिला रामपुर, तहसील स्वार के ग्राम नौगजा रसूलपुर निवासी उसके मौसेरे भाई राशिद अली पुत्र सलामत का उसके घर आना जाना था। इस दौरान उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके चलते वह बीती 20 जून 2019 को उससे मिलने रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में गई। आरोप है कि राशिद ने उसको कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर कटोराताल पुलिस चौकी गई। जहां पर पुलिसकर्मियों व लोगों के समझाने पर 8 अगस्त 2019 को उसने राशिद अली के साथ निकाह कर लिया और काशीपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा। लगभग 1 सप्ताह बाद ही राशिद ने उसको मायके छोड़ दिया। उसके बाद उसके पति राशिद, सास रानी, जेठ आसिफ, देवर शादाब उसके पिता से 10 लाख रुपए व कार की मांग करने लगे। जिसे उसके घरवाले पूरा नहीं कर सके। उसके सुसरालियों ने उससे कहा कि उन लोगों ने बलात्कार के मुकदमे से बचने के लिए ही उसके साथ निकाह किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव