यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर शनिवार रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास पर अपनी कार से जा रहे मोहित डिमरी और उनके दो अन्य साथियों को दो बाइक में सवार हेलमेट पहने 4 लोगों ने रोका और हमला किया, जिससे मोहित डिमरी और उनके एक साथी को चोट आई हैं. यूकेडी प्रत्याशी अस्पताल में भर्ती है, उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

खबर सुनते ही बड़ी संख्या में समर्थक घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए. आक्रोशित समर्थकों और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल में घायल स्थिति में यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ रुद्रप्रयाग से जवाड़ी बाईपास होते हुए तिलवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी जवाड़ी बाईपास पर दो बाइक सवार चार लोगों ने उनका नाम लेकर रोका और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को गंभीर चोट आई. कुछ ही देर में हमलावर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

मोहित ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के कारण उनकी पहचान नहीं कर सके. उन्होंने फोन के जरिए अपने किसी मित्र से मदद मांगकर अस्पताल तक पहुंचे. यूकेडी कार्यकर्ता अशोक चौधरी, चंद्रमोहन गुसाई, जितार जगवाण, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्यार सिंह जगवाण, लक्ष्मण बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे. उन्होंने लोकतंत्र में इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव