
लालकुआं। वन विभाग ने अवैध रूप से लाई जा रही बेशकीमती सेमल की लकड़ी से लदे आईसर ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज लालकुआं द्वारा मध्य रात्रि 3.30 बजे मुखबिर की सूचना पर लालकुआ – किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयशर संख्या यूपी 25 सीटी- 7583 सेमल प्रजाति चिरान लकड़ी का अवैध अभिवहन करने पर पकड़ कर अपने क़ब्ज़े में ले लिया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन द्वारा यूकेलिपटस के बल्लियों के रमन्ने की आड़ में सेमल के चिरान को बल्लियों के नीचे छिपा कर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड लाया जा रहा था। वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, सुरेन्द्र अधिकारी आदि थे।
ताजा खबर
- हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में बड़ा सांगठनिक फेरबदल; महिला विंग की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग
- उत्तराखंड सचिवालय में महिला अनुभाग अधिकारी से अभद्रता और धमकी; नशे में धुत उपनल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- खटीमा: पैसों के विवाद में युवक ने डायल 112 पर दी माता-पिता की हत्या की झूठी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश
- हल्द्वानी: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 32 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति की मौत; प्रेमिका के साथ रुका था युवक, शक्तिवर्धक गोली लेने की बात आई सामने
- ऊधमसिंह नगर में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
- काशीपुर में गूंजेगी संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की अमृतवाणी, 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद!
- करवा चौथ से पहले काशीपुर में फैशन का जलवा, 47 स्टॉल पर सजे देशभर के डिजाइन; महापौर दीपक बाली ने किया भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ
- काशीपुर:अग्रसेन पार्क की हरियाली पर आपदा की मार या जेसीबी का प्रहार?
- बिंदुखत्ता: भाजपा बूथ अध्यक्ष गोकुलानन्द जोशी ने निजी कारणों से दिया पद से इस्तीफा; पार्टी और जनसेवा से जुड़े रहने की कही बात
- श्री नानकमत्ता साहिब: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कराटे खिलाड़ी गुरबख्श सिंह को पंजाब के कलाकारों ने भेंट की इलेक्ट्रिक विंटेज कार

