रविवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

खबर शेयर करें -

27 फरवरी 2022 पंचांग

नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा

करण: बालव, कौलव, तैतिल

योग : व्यातीपात, वरीयान

सूर्योदय : 06:49 AM

सूर्यास्त : 06:20 PM

मेष

आज आपके भाग्य वृद्धि के योग हैं परन्तु जो भी काम करें सोच समझकर करें, आपके विश्लेषण से किया गया काम आज आपको अपार लाभ देगा। आपके भाई बहनों से आज आपको सहयोग मिलेगा। कारोबार में वैसे तो सब सही रहेगा पर आपको अपने विरोधियो से बचना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिंक

उपाय: गुड़ और चने की दाल पुजारी को दान करें।

वृषभ

आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। आंख से जुड़ा कोई रोग आपको हो सकता है। दोपहर के बाद आपकी स्थिति में काफी सुधार होगा। जीवनसाथी का आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। समझदारी से किया गया बीच बचाव मतभेद खत्म कर देगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पिंक

उपाय: घर से सौंफ और मिश्री खाकर निकलें।

मिथुन

आज आपको धनलाभ होगा और खर्च भी होगा। परन्तु धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक होगा। परन्तु ध्यान रहे कि आज कहीं भी पूंजी ना लगाएं अर्थात कहीं निवेश ना करें। आपके साथ काम करने वाले लोग सहयोग करेंगे। आज का दिन आप परिवार और दोस्तों के साथ बिताएंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिंक

उपाय : शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क

आज आपका विदेश जाने का सपना पूरा होने वाला है। कारोबार में सम्मिलित लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। बच्चों की तरक्की के फलस्वरुप आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा पूरा ध्यान जरुर दें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिंक

उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह

कारोबार में सफलता मिलेगी और आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है। साथ ही आपके कहीं घूमने जाने का भी योग बन रहा है। आज आपका पूरा दिन मनोरंजन और मौजमस्ती में बीतेगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पिंक

उपाय : खुद अपने हाथों से पौधों को पानी दें।

कन्या

आज आपका मूड इमोशनल रहेगा। अगर आपकी माता वृद्धा हैं तो उनकी सेहत बिगड़ने की आशंका है। छोटे बच्चों से तालमेल बनाकर रखें। आज गहरे पानी वाले स्थान से दूर रहें।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पर्पल

उपाय : घर में कोई वृद्धा हैं ताे उनको कोई उपहार दें।

तुला

आज आप सोच समझकर बोलिएगा, वरना तकरार बढ़ेगी। सेहत भी बिगड़ने की संभावना है। दोपहर के बाद अचानक से कही की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रियजन से आपको उपहार मिलेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पिंक

उपाय : लाल झंडा दुर्गा मंदिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक

आपके दफ्तर अथवा आपके व्यवसाय क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। साथ ही आपके प्रमोशन का योग भी बन रहा है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : सफेद

उपाय : आज गेहूं का आटा दान करें।

धनु

आज आपकी नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी, जिससे आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ होगा। आज आपके साथ ऐसी घटना होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधार होगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पिंक

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

मकर

अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत शुभ है। आपके सभी काम पूरे होंगे, आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करते हैं, वो भी आपसे परास्त होकर घुटने टेकेंगे। किसी करीबी दोस्त से लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सफेद

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।

कुंभ

अगर आज आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो जरुर करें दिन शुभ है। आपने यात्रा की योजना आने वाले समय में बनायी थी तो उसे आज ही कर लें। आपके रुके हुए पैसे भी आपको मिल सकेंगे। आपकी तरक्की का भी अच्छा योग बन रहा है। दोस्तों से भी सुखद मुलाकात होगी और पुरानी रंजिशें दूर होंगी।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिंक

उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

मीन

आज आपके घर में क्लेश हो सकता है, लापरवाही बिलकुल नहीं बरतें। अपनी संपत्ति के पेपर संभाल कर रख दें। सेहत का ध्यान रखें, अपनी एकाग्रता बनाए रखें। वाहन चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिंक

उपाय: सुंदरकाण्ड का पाठ करें।