रात में ससुराल पहुंचा पति, सुबह जाने के बाद पता चली उसकी करतूत, पुलिस कर रही जांच

खबर शेयर करें -

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियापुर थाने के बसही गांव में एक महिला की हत्‍या कर दी गई। रात में आए पति पर इसका आरोप लगाया गया है। स्‍वजनों का कहना है कि वह रात में आया था और बड़ी सफाई से हत्‍या कर दी।

मायके में रह रही 22 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से बसही गांव में सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। मृतका लूटन केवट की 22 वर्षीय पत्‍नी अरनिका देवी थी। घटना को अंजाम देने का आरोप उसके पति पर लगाया जा रहा है। हालांकि उसने गोली क्‍यों मारी, इसका कारण स्‍वजन भी नहींं समझ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

बताया जाता है अरनिका देवी का विवाह 2019 में छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा गांव में रामबिलास सहनी के पुत्र ज्ञानी सहनी के साथ हुुुआ था। जानकारी के अनुसार दोनों की कोर्ट मैरेज हुई थी। ससुराल में विवाद चल रहा था। इस कारण एक वर्ष से ज्यादा समय से वह मायके में रह रही थी। स्‍वजनों का कहना है शादी के बाद वह केवल नौ महीने ही ससुराल में रही थी। सास उसे घर में बंद कर देती थी तब मायके वाले उसे ले आए थे। पति अक्‍सर बसही आता था। उसका व्‍यवहार सामान्‍य ही रहता था। इसी का फायदा उठाकर उसने अरनिका के सिर में गोली मार दी।  ग्रामीणों का कहना है कि ज्ञानी सहनी रात में बाइक से आया था और सुबह में आराम से निकल गया।

सिर में सटाकर मारी गई है गोली 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने भी स्थल पर पहुंच गहन छानबीन की। उन्होंने बताया एक गोली सिर में लगी है जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के स्‍वजन उसके पति पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश मेंं जुट गई है। अरनिका की मौत से स्‍वजनों में मातम पसर गया है। शादी के कुछ वर्षों में ही जिस तरह से उसकी हत्‍या की गई है लोग हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार