रामनगर में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले, ग्रामीण काफी डरे हुए

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों को गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले. किसान ने तत्काल रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

पूरा मामला आमपोखरा रेंज के गोरखपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक गोरखपुर गांव में कुछ किसान शनिवार अपने खेत में गए थे, तभी उन्होंने गन्नों के बीच तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए, जिसे देखकर वे डर गए. उन्होंने शावकों की जानकारी रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

शावकों की जानकारी मिलते ही वन प्रभाग की टीम वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के साथ मौके पर पहुंची. डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के अनुसार एक शावक को बर्न इंजरी भी हुई है. डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के बताया कि एक शावक हल्का जला हुआ भी है, जिसका उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ये तीन शावक थे, जिसमें एक को इनकी मां लेकर चली गई है. इन दोनों शावकों को भी उपचार के बाद उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा. जब तक उनकी मां उन्हें नहीं ले जाती है, तबतक उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad