राहुल गांधी कांग्रेस में अतिक्रमण, टीवी डिबेट में पूर्व अध्‍यक्ष पर जमकर बरसे संबित पात्रा

खबर शेयर करें -

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत जहांगीरपुरी में बुधवार को बुलडोजरों ने कई ढांचों को तोड़ दिया। यह और बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेस के बाद कुछ ही घंटों के भीतर इस अभियान को रोक दिया गया। कोर्ट के निर्देश के बाद भी अतिक्रमण विरोधी अभियान कुछ समय के लिए जारी रहा। इसे लेकर सियायत गरम हो गई है। टीवी पर भी इसे लेकर दिनभर गरमागरम डिबेट होती रही। ऐसी ही एक डिबेट में हिस्‍सा लेने के लिए बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। जहांगीरपुरी एक्‍शन का जिक्र करते हुए उन्‍होंने राहुल को अपनी ही पार्टी में अतिक्रमण करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी को बुलडोज किया जाए। संबित पात्रा का यह बयान जहांगीरपुरी एक्‍शन पर राहुल की प्रतिक्रिया के बाद आया।

एक चैनल में डिबेट में हिस्‍सा लेने पहुंचे संबित पात्रा ने जहांगीरपुरी में NDMC के अतिक्रमण विरोधी अभियान का जमकर समर्थन किया। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि बुलडोजर अतिक्रमण के ऊपर चला है। अतिक्रमण का मतलब है जिसने कानून का अतिक्रमण किया। संविधान में प्रावधान है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चले। ऐसे अतिक्रमण को ध्‍वस्‍त किया जाए। इस तरह यह जायज कानूनी कार्रवाई है।

इसके बाद पात्रा ने कहा कि जहां तक राहुल गांधी इत्‍यादि…इत्‍यादि….इत्‍यादि… का सवाल है तो यह विडंबना है कि भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी तब भी सवालों के घेरे में खड़ी थी जब (जम्‍मू-कश्‍मीर से) अनुच्‍छेद 370 को हटाया गया था। जब हमने पाकिस्‍तान के ऊपर सर्जिकल स्‍ट्राइक की तब भी हम सवालों के घेरे में खड़े थे। याकूब मेनन को जब फांसी दी जा रही थी तब बीजेपी सवालों के घेरे में खड़ी थी। तब यही राहुल गांधी कह रहे थे कि उसे फांसी इसलिए दी जा रही है क्‍योंकि वह मुसलमान है। आतंकी बुरहान वानी को जब सेना ने मार गिराया तब भी हम सवालों के घेरे में खड़े हुए थे। उस वक्‍त भी हमें सवालों के घेरे में खड़ा किया गया जब बीजेपी सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ ऐक्‍शन ले रही थी। तब राहुल गांधी ने इन्‍हें भटके हुए बच्‍चे बताया था।

पात्रा आगे बोले कि अफजल गुरु के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भी हमें ही सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। तब यही राहुल गांधी कह रहे थे – अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं। ये राहुल गांधी को कौन सीरियसली लेता है। राहुल गांधी तो खुद एक अतिक्रमण हैं कांग्रेस के ऊपर। आज कांग्रेस के अंदर से आवाज उठ रही है कि कोई तो बुलडोज करो इस राहुल गांधी को तब जाकर कांग्रेस का कोई भला होगा। इसलिए अच्‍छा होगा कि राहुल गांधी का सवाल उनसे न पूछा जाए।

बीजेपी प्रवक्‍ता से पूछा गया था कि क्‍या बीजेपी सरकार चुनचुनकर एक खास वर्ग को निशाना बना रही है। मैसेज तो यही जा रहा है। इस दौरान राहुल की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए।

राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना वाला पृष्ठ और एक बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘यह भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है। बीजेपी को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad