रुद्रपुर में 590 नशे के इंजेक्शन और 11 हजार की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है. जहां एसओजी और एडीटीएफ की टीम ने एक युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के पास से 590 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन और 11 हजार की नकदी भी बरामद हुई है. इसके अलावा युवक की बाइक को भी सीज कर दिया है. वहीं, आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात एसओजी  और एडीटीएफ की टीम ने बराड़ कॉलोनी को जाने वाले रास्ते में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आता दिखा. जिसे रोकने पर युवक पसीना-पसीना हो गया. जिस पर टीम को शक हुआ और उसकी तलाशी ली. तलाशी लेने पर युवक के बैग से 590 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए. साथ ही 11,250 रुपए भी उसके पास से मिले. जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

सीओ अभय सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम कपिल गोयल ऊर्फ विक्की उर्फ संकट है. वो इंद्रा कॉलोनी, गली नंबर 2, वार्ड 15 का रहने वाला है. आरोपी ने बताया कि वो नशे की खेप यूपी बिलारी से सरफराज नाम के युवक से थोक के भाव में लेकर आया था. उक्त नशे की खेप को ट्रांजित कैंप में बेचने के लिए जा रहा था. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसे थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. जहां से उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.