लड़की ने छेड़खानी का किया विरोध तो गुस्‍से में अपने चार दोस्‍तों के साथ पहुंचा युवक, जंगल ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से…

खबर शेयर करें -

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की दोपहर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पड़ोस के गांव के पांच लड़कों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पीडि़ता के मुताबिक दस दिन पहले पड़ोस के गांव के राजो चौधरी का पुत्र धारो चौधरी ने उसके साथ छेडख़ानी की थी। उस वक्त धारो द्वारा माफी मांगे जाने पर मामले का सुलह हो गया था। बुधवार की दोपहर जब मैं ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में धारो ने मुझे रोक लिया और मुंह दबा दिया। इसके बाद धारो तथा उसके साथ रहे चार अन्य युवक जबरन मुझे जंगल की तरफ ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बैचेन हालत में किसी तरह मैं घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद लड़की को स्वजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीडि़ता के बयान पर महिला थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित