लमगड़ा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने युवक को एक लाख की चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: आचार संहिता और चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर अल्मोड़ा पुलिस पैनी नजर बनाये हुई है. इसी क्रम में चेकिंग के दौरान लमगड़ा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं चरस की कीमत एक लाख रुपए आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आगामी चुनाव को देखते हुए लगातार चेकिंग की जा रही है. एसओजी की सूचना पर लमगड़ा थाना पुलिस ने शहरपाठक तिराहे के पास एक व्यक्ति की चेकिंग की. इस दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

चौकी प्रभारी जैती एसआई सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी किशोरी लाल गांवों से चरस लाकर ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था. तस्कर मूल रूप से ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा धारी, नैनीताल का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव