लालकुआं : ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं के सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत” वन विभाग में मचा हड़कंप।

यहां लालकुआं उधम सिंह नगर जनपद के बॉर्डर पर सुभाष नगर के समीप रोजाना टांडा के जंगल से हाईवे पारकर गोला रेंज में भोजन की तलाश में आने वाले हाथी प्रातः तड़के लगभग 4:30 बजे संख्या में 4 हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी लालकुआं से बरेली की ओर गिट्टी लेकर जा रही तेज गति की मालगाड़ी के इंजन से एक हाथी टकरा गया, मौके पर देखे जा रहे निशानों से पता चलता है कि ट्रेन हाथी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई, जिससे हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लालकुआं के उक्त स्थान पर पूर्व में भी हो चुकी हैं हाथियों कि ट्रेनों की चपेट में आने से मौत” जंगल से लगातार आबादी की ओर बढ़ रहे हैं हाथी” लापरवाह बना वन विभाग” नहीं है पुख्ता इंतजाम।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

मौके पर रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक काठगोदाम मोहन राम और बहेड़ी के पीडब्ल्यूआई नीतीश कुमार तथा तराई पूर्वी वन प्रभाग गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गए थे, रेलगाड़ी से कटकर एक और हाथी की मौत की दर्दनाक घटना से वन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विदित रहे कि रेल विभाग और वन विभाग के बीच रात्रि के समय गूलरभोज मार्ग एवं बरेली मार्ग पर बहुत ही कम गति से रेल गाड़ी चलाने पर समझौता हुआ था, परंतु रेल विभाग पर वन विभाग ने अनुबंध का पालन न करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad