लालकुआं में ट्रेन से कटकर हाथी की मौत के मामले में ट्रेन के चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

20 फरवरी को लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के मौत के मामले में वन विभाग ने ट्रेन के चालक परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही ट्रेन की अधिक स्पीड होने पर वन विभाग ने रेलवे डीआरएम को नोटिस जारी किया है.

प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने कहा है कि 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर हाथी की कटकर मौत हुई थी. ट्रेन की स्पीड अधिक थी, जिसका नतीजा रहा कि हाथी का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे बरामद किया गया. पूर्व में रेलवे के साथ बैठक कर वन्यजीवों मूवमेंट क्षेत्रों में ट्रेन की स्पीड को निर्धारित किया गया था. लेकिन चालक-परिचालक द्वारा उन निर्धारित स्पीड का पालन नहीं किया गया, जिसका नतीजा रहा कि हाथी की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों पर ट्रेन की स्पीड की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. अगर ट्रेन की स्पीड निर्धारित स्पीड के बराबर होती तो संभवत हाथी की मौत को रोका जा सकता था.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में ट्रेन के चालक-परिचालक के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा रेलवे के डीआरएम को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad