लॉक डाउन का उल्लंघन करने में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृत
राजू अनेजा, काशीपुर। कोविड-19 के अंतर्गत चल रहे रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने अपनी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।रात्रि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया।

आईटीआई थाने में तैनात एसआई राकेश कठायत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पैगा चौकी क्षेत्र में रात्रि करीब साढ़े 12 बजे तीन युवक अलीगंज रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। टीम ने तीनों से वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जाबिर अली पुत्र साबिर अली निवासी थाना नखासा जिला संभल, रियासत पुत्र बुनियाद अली निवासी भरतल सिरसी जिला संभल व अश्विनी बरौलिया पुत्र अरविंद निवासी कैंपस रेस कोर्स रोड ग्वालियर बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तीनों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया।

