लड़की से उपसरपंच ने की छेड़छाड़, 5 दोस्तों के साथ पहुंचा सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें -

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर उपसरपंच और उसके साथियों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने उपसरपंच समेत पांच आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है।

कुरुद थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि सोमवार शाम को नाबालिग लड़की अपने निजी काम से कुरूद आई थी और वापस अपनी स्कूटी से गांव लौट रही थी, तभी ग्राम अटंग और अछोटी के बीच में दो मोटर साइकिल सवार पांच लोगों ने उसका पीछा किया। सभी आरोपी कमेंट पास करते हुए पीड़िता को रोककर उसका बुरी नियत से हाथ और बाहें पकड़कर अश्लील गाली गलौच किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

नाबालिग छात्रा डर गई और सहमी हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़ित युवती के घरवालों तुरंत इस छेड़छाढ़ की रिपोर्ट कुरूध थाने में दर्ज करवाई, जिसपर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना में धारा 341,354,294,34 भा.द.वि.08 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम पंचायत अछोटी उपसरपंच सौरभ श्रीवास और उसके साथी आनंद साहू, रुपेश निर्मलकर, आदेश्वर कुमार साहू और रूपेंद्र साहू शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार