शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 12 पुलिस वालों से अकेला भिड़ गया, जानिए मामला
शाजापुर के कोतवाली थाने में एक सिरफिरे आशिक ने दो घंटे तक हंगामा किया. 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इसे संभालना मुश्किल हो रहा था. आशिक थाने में सिर फोड़कर आत्महत्या की धमकी दे रहा था. उसकी जिद थी कि मेरी प्रेमिका को उसके घर से बुलाओ और मेरे सामने बात करवाओ.

बता दें कि दो घंटे तक चले इस हाईवॉल्टेज ड्रामे में प्रेमी ने पुलिस को गालियां भी दी लेकिन पुलिस ने धैर्य रखते हुए पूरे मामले को शांत करवाया. पुलिस ने प्रेमी युवक पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है.
क्या है पूरा मामला
ग्राम जाईहेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र राजपूत को गांव के ही एक 18 वर्षीय युवती के साथ प्यार हो गया. युवती के पिता को पिछले वर्ष कोरोना के दौरान ब्लैक फंगस हो गया था. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और ये प्यार में बदल गई. प्रेमी शादीशुदा होकर तीन बच्चों का पिता है. प्रेमी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया था.
पुलिस ने परिवार को सौंपी युवती
इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी. पुलिस के दबाव के चलते दोनों साथ लौट आये. पुलिस ने युवती के बयान लेकर उसके परिजनों को सौंप दिया, इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने थाने में हंगामा कर दिया और पुलिस से उसके सामने अपनी प्रेमिका के बयान दर्ज करने की जिद करने लगा और कहने लगा मैं उसे नहीं छोड़ सकता, वो मेरे ही साथ रहेंगी.
पुलिस को संभालना हुआ मुश्किल
कोतवाली थाने पर एसडीओपी दीपा डोडवे, टीआई सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को इस सिरफिरे आशिक को संभालना मुश्किल हो रहा था. एसडीओपी ने लालघाटी थाने से अतिरिक्त बल मंगवाया गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

