शादी कर दुल्हन के साथ घर लौटे दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, अस्पताल में चल रहा इलाज

खबर शेयर करें -

शादी के बाद अक्सर दूल्हा और दुल्हन का घर के साथ साथ आसपास के लोग स्वागत करते हैं। इसको लेकर खास तैयारी भी की जाती है। लेकिन बिहार के गोपालगंज में शादी करने के बाद दुल्हन के साथ लौटे दूल्हे के साथ कुछ उल्टा ही हो गया। दूल्हा जैसे ही दुल्हन को लेकर घर लौटा आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरा मामला जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

बताया जाता है कि बड़हरा गांव निवासी दिलीप राम की शादी भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि को संपन्न हुई। इस दौरान दूल्हा बनकर बरात में पहुंचे दिलीप राम के साथ गांव के लोग भी पहुंचे थे। शादी समारोह में सब कुछ ठीक चल रही था। इसी बीच भोजपुरी गीत बजाने के लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद कई बाराती जख्मी हो। इस बात से गुस्साए बराती रात में शादी समारोह से घर लौट गए। वहीं, शनिवार को दूल्हा दिलीप राम अपनी दुल्हन को विदाई कराने के बाद अपने साथ घर लेकर पहुंचे ही थे कि इस दौरान गांव के लोग दूल्हा के दरवाजे पर पहुंच कर बरात में हुई मारपीट की घटना को लेकर गाली-गलौच करने लगे। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ने लगी। शादी कर लौटे दूल्हे ने गांव वालों की इस हरकत का विरोध किया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

गांव के लोगों ने दूल्हा दिलीप राम को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के बाद दूल्हे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट की घटना के बाद जख्मी दूल्हे का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस