शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता 7 माह की गर्भवती

खबर शेयर करें -

काशीपुरः कुंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती भी हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, एक युवती ने कुंडा थाना पुलिस को एक तहरीर दी है, जिसमें युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी निवासी जितेंद्र से उसकी जान पहचान हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पीड़िता ने गर्भवती होने की बात जब प्रेमी को बताई तो प्रेमी ने उसका गर्भपात करवाने की बात कही. आरोप है कि युवक ने ऐसा नहीं करवाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद आरोपी युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने मामले की तहरीर कुंडा पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार