शादी के पांच माह बाद विवाहिता की हत्या में सामने आई रूह कंपा देने वाली कहानी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

खबर शेयर करें -

न्यू आगरा के नगला हवेली में शादी के पांच माह बाद ही प्रीति की हत्या में पति की प्रेमिका और उसकी सहेली की अहम भूमिका है। प्रेमिका ने प्रीति के पैर पकड़े थे और उसकी सहेली ने चाकू से पहला वार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका और उसकी सहेली को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिकंदरा क्षेत्र के लोहकरैरा निवासी 25 वर्षीय प्रीति की 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र से शादी हुई थी। रविवार तड़के घर में चाकू से गोदकर प्रीति की हत्या कर दी गई। बेडरूम में उसका शव मिला था। मौके से ही पुलिस ने आरोपित उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। इस मामले में प्रीति के पिता ने उपेंद्र के पिता व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मगर, आरोपित से पूछताछ और पुलिस की जांच में दो युवतियों की भूमिका भी सामने आई। इनमें से एक युवती उपेंद्र की प्रेमिका है। जबकि दूसरी उसकी सहेली है। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस की छानबीन में रूह कंपा देने वाला सच सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

प्रेमिका और उसकी सहेली को उपेंद्र ने फोन करके शनिवार रात आठ बजे ही बुला लिया था। रात 11.30 बजे दोनों को घर में अंदर बुला लिया। उन्हें दूसरे कमरे में सुला दिया था। रात 3.15 बजे प्रेमिका और उसकी सहेली को उपेंद्र अपने कमरे में बुलाकर ले गया। इसके बाद उसने प्रीति पर चाकू से वार किया। प्रीति की नींद खुल गई। इसके बाद वह खड़ी हो गई। चाकू पकड़ लिया और जान बचाने को संघर्ष किया। इसके बाद उपेंद्र का साथ उसकी प्रेमिका और साथ आई सहेली ने दिया। प्रेमिका की सहेली ने चाकू लेकर सीधे प्रीति के गले पर वार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

इसके बाद भी वह विरोध कर रही थी। तब उपेंद्र ने उससे चाकू लेकर शरीर पर कई जगह वार किए। इतने पर भी उसने विरोध जारी रखा। ऐसे में उपेंद्र ने उसके मुंह पर तकिया रखकर दबाया। प्रेमिका ने पैर पकड़ लिए और उसकी सहेली ने प्रीति के दोनों हाथ पकड़ लिए। थोड़ी देर में ही प्रीति की सांसें थम गईं। पुलिस हिरासत में उपेंद्र की प्रेमिका और उसकी सहेली ने भी हत्या में सहयोग की बात स्वीकार की है। अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार