संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, सड़क किनारे मिला शव

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में ऐंचोली पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला. मामले की सूचना मिलने पर पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली को ऐंचोली पुलिया के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके सिर से खून बह रहा है. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान दीपक सिंह भण्डारी ग्राम दाड़िम खोला के रूप मे हुई है. मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है, जिनके द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है. घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दीपक रात में शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था और बाद में रोड पर ही सो गया था. पुलिस जांच में यह पाया गया है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से चोट लगने के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई होगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार