सह नहीं पाया जुदाई! ससुराल जा रही प्रेमिका को घर बुलाया; पहले उसे फिर खुद को मार ली गोली

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को घर बुलाकर उसे गोली मार दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद की कनपटी के पास भी पिस्टल रखकर गोली चला दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

उधर, युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला ग्वालियर के भीतरवार थानांतर्गत मोहनगढ़ गांव का है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी और युवती का घर आमने सामने है. दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी दो साल पहले दतिया के रहने वाले युवक सोनू चौहान के साथ हुई थी. लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया. इसी आठ दिसंबर को ही युवती के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी ग्वालियर में रहने वाले युवक के साथ कर दी. इसके बाद हाल ही में वह मायके आई थी और उसकी ससुराल वाले आज उसकी विदाई के लिए आने वाले थे.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

घर में उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी. गोली का आवाज सुनकर लोग पहुंचे ही थे कि दूसरी गोली चल गई. इस बार आरोपी ने खुद अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चलाई थी.
मातम में बदला खुशी का माहौल
युवती के परिवार में उसकी दूसरी शादी की वजह से खुशी का माहौल था. युवती भी दूसरी शादी से खुश थी. इसलिए घर में मेंहदी लगवाने की तैयारी में थी. इतने में आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया और इस वारदात को अंजाम दे दिया. इससे एक झटके में पूरा खुशी का माहौल मातम में बदल गया. पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में काफी चीजें अनसुलझी हैं. इसलिए साफ तौर पर इस संबंध में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा.
यह है मामला
पुलिस ने बताया कि मोहनगढ़ गांव में भूपेंद्र जाट और बालमुकुंद चौहान का आमने सामने मकान है. लड़की के भाई हरिओम ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसकी बहन मालती अपने घर में थी. इसी दौरान भूपेंद्र जाट के बेटे पवन ने उसे बुलाया. जैसे ही मालती उसके घर पहुंची, आरोपी ने उसे गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग भाग कर पहुंचे तो देखा कि आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है.
आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए भीतरबार एसडीओपी अभिनव बारंगे व थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा अपने दल बल के साथ मोहनगढ़ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. एसडीओपी अभिनव वारंगे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो युवती मृत अवस्था में मिली, वहीं युवक अचेत था. उसे जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक इस घटना के कारण साफ नहीं हो सके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार