साली ने भरी पंचायत में जड़ा था थप्पड़, जीजा ने हत्या कर शव से किया बलात्कार
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रूह को कंपा देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. बदले की आग में जल रहे आरोपी ने पहले साली से रेप किया फिर सिलबट्टे से उनका सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी. इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपी शख्स ने महिला के शव के साथ भी बलात्कार किया. बलात्कार और हत्या के इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि कोई इंसान इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है? स्थानीय पुलिस ने मानवता को तार-तार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वीभत्स रेप, मर्डर और फिर रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लोगों के साथ ही पुलिस को भी झांसा देने का प्रयास किया था. आरोपी ने सामान पूरे घर में बिखेर दिया था, ताकि लोगों क साथ ही पुलिस को भी लगे कि यह डकैती और हत्या का मामला है. डकैती की घटना को सच बनाने के लिए आरोपी ने पीड़िता के घर से कुछ जेवर भी चुरा लिए थे. इसके बावजूद भी रेप और मर्डर का आरोपी पुलिस के चंगुल से बच नहीं सका. स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आरोपी शख्स ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. आरोपी की पहचान मृतका के बहनोई शौकत के तौर पर की गई है.
बदला लेने के लिए घटना को दिया अंजाम
बताया जाता है कि मृतका ने भरी पंचायत में अपने जीजा शौकत को थप्पड़ जड़ दिया था. जानकारी के मुताबिक, शौकत की पत्नी से झगड़ा हो गया था. मियां-बीवी का यह मामला पंचायत तक पहुंच गया था. पंचायत में किसी बात को लेकर मृतका ने अपने जीजा को भरी पंचायत में थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद से ही शौकत बदले की आग में जल रहा था. इंतकाम में अंधे हुए शौकत ने पहले अपनी ही साली का रेप किया, फिर उनकी हत्या कर दी. इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने शव के साथ भी रेप किया.
घर में नहीं थे परिजन
शौकत ने जब इस घटना को अंजाम दिया था, उस वक्त घर में कोई नहीं था. मृतका के घर वाले उनकी भाभी की डिलीवरी के सिलसिले में अस्पताल गए हुए थे. बताया जाता है कि शौकत रात तकरीगन 9:30 बजे ससुराल पहुंचा था. उस वक्त मृतका घर में अकेली थी. इसके बाद शौकत ने साली के साथ दुष्कर्म किया और सिलबट्टे से सिर कूच कर उनकी हत्या कर दी. शौकत ने शव के साथ भी रेप किया था
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

