सिपाही ने फेसबुक पर किया दोस्ती और प्यार का वादा, किसी और संग ले लिए फेरे,फिर युवती ने…..

खबर शेयर करें -

सिपाही ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती और प्यार के बाद शादी का वादा किया। उसके परिवार को भी यही भरोसा दिलाया।

पांच वर्ष तक भरोसा दिलाने के बाद किसी और से शादी कर ली। सिपाही पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए युवती ने जगदीशपुरा थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाही नरेश कुमार वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है।

फेसबुक मैसेंजर से भेजता रहा मैसेज

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस काे बताया कि वर्ष 2017 में उसकी पहचान नरेश कुमार से हुई। वह कई महीने तक उसके पास फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजता रहा। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद वह मोबाइल पर बात करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

उसने सिपाही के बारे में छानबीन की तो उसके द्वारा अपने बारे में दी गई जानकारी सही थीं। शाहगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला नरेश कुमार सिपाही है। वर्तमान में अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है।

युवक ने किया था शादी का वादा

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

युवती के अनुसार नरेश ने उससे शादी का वादा किया। उसके पिता से रिश्ते की बात की, वह तैयार हो गए। नरेश ने बहन की शादी करने के बाद उससे शादी करने का वादा किया था। दो वर्ष पहले उसने बहन की शादी कर दी। जिसके बाद उसने शादी की कहा तो वह टाल गया। युवती ने पुलिस को बताया कि नरेश पांच वर्ष तक उसे शादी के नाम पर धोखा देता रहा।

दूसरी युवती से कर ली शादी

इस वर्ष मई में दूसरी युवती से शादी कर ली। जानकारी होने पर उसने थाने में शिकायत की, पुलिस ने काेई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता द्वारा एसएसपी के यहां शिकायत की गई थी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांंडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित