हरीश रावत ने बीजेपी को झटका देते हुए गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार को कांग्रेस ज्वाइन करा दी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है. इससे पहले लालकुआं विधानसभा सीट पर बीजेपी को झटका लगा है. पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं महिला नेत्री भाजपा छोड़ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

लालकुआं सीट है हॉट सीट: लालकुआं विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है. कांग्रेस जीत हासिल करने के लिए लगातार भाजपा में सेंधमारी कर रही हैं. इसी के तहत कांग्रेस बीजेपी के लोगों को लगातार अपनी पार्टी में शामिल करा रही है. मंगलवार को बीजेपी पूर्वी मंडल अध्यक्ष को कांग्रेस में शामिल कराने के बाद देर रात बीजेपी को कांग्रेस ने फिर एक बड़ा झटका दिया है.

माया कोश्यारी ने कांग्रेस ज्वाइन की: कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार एवं दो बार बिंदुखत्ता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं माया कोश्यारी को कांग्रेस ज्वाइन करायी है. माया कोश्यारी ने छह पूर्व पदाधिकारियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने उनको कांग्रेस में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं. इन महिला नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बीजेपी छोड़ दी है. इस मौके पर लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा है कि लोग भाजपा से त्रस्त हो चुके हैं और परिवर्तन चाह रहे हैं. इसके चलते लोग अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र