हल्द्वानी : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिल के हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंदिरा नगर निवासी एक युवक से चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी और ये दोस्ती प्यार में बदल गई. इसी बीच 24 अक्टूबर को आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाहर घूमाने ले गया. इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने के इंकार कर दिया और किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों की दी. इसके बाद परिजनों ने बनभूलपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला कराया. वहीं थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार