हल्द्वानी : पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 100 नशे के इंजेक्शन और स्कूटी बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी नशे के कारोबार में जेल जा चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 नशे के इंजेक्शन और एक स्कूटी बरामद की है.

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पुलिस ने मछली बाजार तिराहे पर स्कूटी सवार दो युवकों को जब रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 100 नशे के इंजेक्शन बरामद किये गये. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहिल और मोहम्मद इमरान बताया है, जो मोहम्मदी चौक वनभूलपुरा के रहने वाले हैं

यह भी पढ़ें 👉  मां’(भाजपा) की दुत्कार के बाद राजनीतिक वनवास झेल रहे ठुकराल ने आखिरकार थामा कांग्रेस का हाथ, सियासत में नई पारी की शुरुआत

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुके हैं. जिनके खिलाफ हल्द्वानी पुलिस में एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे के इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करने का काम करते थे. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अब अवंतिका कुंज में भी गूंजेगा श्री श्याम का नाम, भूमि पूजन के साथ श्री खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें