1 लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी, पुलिस ने रिकवर किए 70 लाख
साउथ दिल्ली के हौज खास थाने की पुलिस ने बेहद चौंकाने वाली वारदात का खुलासा किया है, बुधवार को एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी कि बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने धोखे से उनकी कार से ₹1 लाख, कुछ हजार की फॉरेन करेंसी और अन्य सामान चोरी कर लिया है, पुलिस ने केस दर्ज करके क्राइम स्पॉट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों का सुराग लगा लिया. उसके बाद सिल्वर रंग की बुलेट पर सवारी करने वाले चोरों को गिरफ्तार करते देर नहीं लगी.

24 घंटे के भीतर दोनों चोरों को अरेस्ट करके कारोबारी की कार से चुराए गए रुपयों की गिनती शुरू की तो पुलिस की हैरानी बढ़ती गई. दरअसल चोरों ने एक लाख रुपए नहीं, बल्कि ₹70 लाख रुपयों की चोरी की थी. यह अलग बात है कि इतना कैश देख उनकी भी आंखें फटी रह गई. उन्होंने सारा कैश अपने घर में छिपा दिया था.
इस खुलासे के बाद शिकायतकर्ता कारोबारी खुद जांच के दायरे में आ चुके हैं . उन्होंने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उन्होंने एक मित्र की सलाह पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए जानबूझकर ₹1 लाख रुपए व कुछ फॉरेन करंसी चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इतनी जल्दी आरोपियों तक पहुंच जाएगी.
साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर का कहना है कि इस बारे में संबंधित विभागों को थी. वह फॉरेन करेंसी भी पूरी रिकवर कर ली है. इतना कैश और फॉरेन करेंसी कहां से आई, इस बारे में संबंधित विभाग जांच करेंगे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

