निगम व निकायों के कर्मचारियों को 11% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, शासनादेश जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए 11% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) जारी कर दिया है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

 

पांचवें और छठे वेतनमान के लिए बढ़ा डीए

 

जारी आदेश के अनुसार, पाँचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

 

1 जनवरी से लागू होंगी बढ़ी हुई दरें

 

महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू मानी जाएँगी, जिसका मतलब है कि कर्मचारियों को इसका एरियर भी मिलेगा। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी और महामंत्री नंदलाल जोशी ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad