13 वर्षीय लड़के ने 8 साल के बच्चे का अपहरण कर किया वह काम की आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय राजधानी में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दिल्ली में 13 वर्षीय लड़के ने 8 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी.

रोहिणी सेक्टर में किसी बात को लेकर हुए एक मामूली झगड़े के बाद 13 वर्षीय बच्चे ने पहले तो आठ साल के बच्चे को किडनैप कर लिया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले मृतक बच्चे के अभिभावकों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा शनिवार दोपहर से ही लापता है. अंतिम बार उसे पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय दोस्त के साथ खेलते देखा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में जब 13 वर्षीय नाबालिग से पूछताछ की तो वह थोड़ा घबरा गया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज खोल दिया. रोहिणी के डिप्टी कमीश्नर प्रणव तयाल के मुताबिक, नाबालिग आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका आठ वर्षीय बच्चे के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद से ही वह उससे बदला लेना चाहता था. ऐसे में उसने पहले बच्चे का अपहरण किया और उसे सोहती गांव में सुनसान जगह ले गया. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए 8 साल के बच्चे को मारना शुरू ​कर दिया, मगर चोट गंभीर होने के चलते बच्चे की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

पुलिस की मानें तो नाबालिग पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसकी मां के साथ नाबालिग का विवाद हुआ था. मां के कुछ रुपये गायब हो गए थे और इसका आरोप उसने नाबालिग पर लगाया था. इसके बाद से ही नाबालिग ने बदला लेने का मन बना लिया था.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित