राज्य में आज मिले 1687 नए कोरोना संक्रमित , स्वस्थ हुए:-4446

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 1687 नए कोरोना संक्रमित
  • स्वस्थ हुए:-4446
  • मृत्यु:-58

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। नए मामलों में कमी आने के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी जा रही है।

प्रदेश में आज कोरोना के 1687 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 323112 पहुंच गया है।
इधर आज रिकार्ड 4446 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 283962 मरीज ठीक हो चुके हैं।

शुक्रवार की सांय 6:30 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1687 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 285 ,हरिद्वार से 186 , नैनीताल जिले से 176, उधमसिंह नगर से 92 ,पौडी से 98, टिहरी से 80, चंपावत से 27, पिथौरागढ़ से 215, अल्मोड़ा 130, बागेश्वर से 63, चमोली से 203, रुद्रप्रयाग से 34 ,उत्तरकाशी से 98 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद काशीपुर में चीमा परिवार की दावेदारी मजबूत! त्रिलोक सिंह चीमा को मिल सकता है गठबंधन की विरासत का फायदा

जबकि राज्य में आज 58 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 4446 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
यह भी पढ़ें 👉 क्या आप जानते हैं हमारे स्वास्थ्य के लिए काकवी के विशिष्ट लाभ क्या हैं, पढ़े तुरंत
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 327112 मरीजों में से 283962 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5680 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,5360 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 31110 है। इधर रिकवरी रेट 86.81 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य