काशीपुर : कपड़े के स्टॉल से 17 वर्षीय युवती का अपहरण, मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के रामलीला ग्राउंड से एक नाबालिग युवती के जबरन अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम नंदरामपुर, काशीपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 14 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे रामलीला ग्राउंड, काशीपुर में लगे कपड़ों के स्टॉल पर काम करने गई थी। दोपहर लगभग 3:16 बजे बेटी का फोन आया, जिसमें वह रोते हुए बता रही थी कि रामलीला ग्राउंड से विकास, निवासी हनुमान कॉलोनी, रामपुरा रोड, काशीपुर उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया है और उसके साथ मारपीट भी की गई है।
फोन कॉल के कुछ ही देर बाद युवती का मोबाइल बंद हो गया। तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बेटी की जान-माल को लेकर गंभीर अनहोनी की आशंका जताई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) (मारपीट) और 137(2) (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई बीना पपोला को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। शहर में दिनदहाड़े नाबालिग के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र बिष्ट के आवास पर कार्यकर्ताओं का मंथन; 2027 चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक