उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम और सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना जताई है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इससे हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

कैसा रहा है मौसम ?

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हीरानगर के केवीएम स्कूल में भीषण अग्निकांड; धू-धू कर जलीं दो बसें और जनरेटर, लखनऊ हादसे के बाद सीएम धामी ने दिए देशव्यापी फायर ऑडिट के निर्देश

राजधानी देहरादून में आज 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का तापमान 25.8 डिग्री अधिकतम और 9.2 डिग्री न्यूनतम, मुक्तेश्वर का 15.5 डिग्री अधिकतम और 4.2 डिग्री न्यूनतम जबकि नई टिहरी का तापमान 16.6 डिग्री अधिकतम और 5.7 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे देवस्थल; परिवारों में कोहराम

वायु गुणवत्ता में हो सकता है सुधार

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा होगा। वहीं, देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) मंगलवार को 121 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। बारिश होने से वायु प्रदूषण में कमी और AQI में सुधार होने की संभावना है।

पाला और कोहरे की दस्तक

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹3.57 करोड़ का वसूला जुर्माना; ANPR कैमरों से पैनी नजर

राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ी क्षेत्रों में पाले की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम ठंडक बढ़ने के साथ दिन में धूप खिलने से तापमान सामान्य रह सकता है।

Ad