34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: 79वां स्वतंत्रता दिवस 34वीं वाहिनी आईटीबीपी हल्दूचौड़, नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट शेखर चंद्र पुनेठा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत की मिसाल: ३२ सालों से ऑटो चला रहे पिता के दोनों बेटे बनेंगे डॉक्टर, बड़े के बाद अब छोटे बेटे रहबर ने क्रैक किया नीट (NEET)

कमांडेंट ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कमांडेंट बिष्ट ने सभी बलकर्मियों, उनके परिवारजनों और उन सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं, जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक या विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में पंजाबी समाज की नई ताकत का आगाज़, संजय अरोरा बने नगर अध्यक्ष, राकेश कुमार रॉकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उन्होंने भारत सरकार की ‘नया भारत’ थीम को बल के मोटो ”शौर्य-दृढ़ता-कर्म निष्ठा” के साथ जोड़ते हुए सभी से देश की सेवा में अपना योगदान देते रहने का आह्वान किया। इस समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और हिमवीर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी: आज देहरादून समेत ४ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की चेतावनी
Ad