राज्य में आज मिले 222 नए कोरोना संक्रमित, स्वस्थ हुए 451

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 222 नए कोरोना संक्रमित!
  • स्वस्थ हुए:-451
  • मृत्यु:-04

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है।

प्रदेश में आज कोरोना के 222 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 338288 पहुंच गया है।
इधर आज 451 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 322258 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण कूच में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, काशीपुर से पहुंचे वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा का भाजपा पर जुबानी हमला

शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 222 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 63 ,हरिद्वार से 46 , नैनीताल जिले से 14, उधमसिंह नगर से 10 ,पौडी से 14, टिहरी से 11, चंपावत से 08, पिथौरागढ़ से 14 , अल्मोड़ा 17, बागेश्वर से 03, चमोली से 07, रुद्रप्रयाग से 12 ,उत्तरकाशी से 03 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जबकि राज्य में आज 04 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 451 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
यह भी पढ़े 👉 साली से एक तरफा प्यार कर बैठा जीजा, जान देने को मजबूर हुई साली
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 338288 मरीजों में से 325258 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5782 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,70157 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 3231 है। इधर रिकवरी रेट 95.26 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण कूच में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, काशीपुर से पहुंचे वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा का भाजपा पर जुबानी हमला

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।